फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to reduced number of members, 320 heads will not be able to take oath

सदस्यों की संख्या कम होने से 320 प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

Sun, 23 May 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Due to reduced number of members, 320 heads will not be able to take oath
वाराणसी। ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने से 320 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। यहां ग्राम पंचायतों का गठन भी नहीं हो सकेगा। इससे यहां विकास कार्य प्रभावित रहेगा। शासन से मिले निर्देश के क्रम में 24 मई को जिलाधिकारी की ओर से शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी होगी। 25 और 26 मई के बीच प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। 27 को ग्राम पंचायतों के गठन के साथ पहली बैठक होगी।
विज्ञापन

प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद भी जिले की 320 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। क्योंकि इन गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम है। इस नाते गांवों का विकास कार्य प्रभावित होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के 2895 सीटों पर कोई दावेदार ही सामने नहीं आने सीटें खाली रह गईं। अब इन सीटों पर जून में उपचुनाव कराए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही प्रभावित ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने को लेकर ग्रामीणों में खासी रुचि रही। इसके विपरीत ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए वे आगे नहीं आए। ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन अनिवार्य है। इससे कम सदस्य पर गांव की सरकार का गठन नहीं हो पाएगा। इससे प्रधान तथा पंचायत से जुड़ी समितियों के खाते नहीं खुल पाएंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल पदों की संख्या 8978 है। इनमें से 4751 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। 1327 लोग चुनाव लड़े थे। 2895 पद रिक्त रह गए थे। कुल 6086 पदों पर चुनाव की घोषणा की गई थी। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि 374 गांवों में प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी बाकी बचे 320 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम है। इसके चलते ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। यहां की रिक्त सीटों पर बाद में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed