{"_id":"630068de7457f25428632a3c","slug":"drunken-animal-smugglers-dcm-damaged-a-house-and-an-electric-pole-also-attacked-a-person","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पशु तस्करों का कारनामा: डीसीएम से एक घर और बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, शख्स पर जानलेवा हमला भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पशु तस्करों का कारनामा: डीसीएम से एक घर और बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, शख्स पर जानलेवा हमला भी किया
Sat, 20 Aug 2022 11:09 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:09 AM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहां पशुतस्कर आए दिन छोटे पिकअप पर छुट्टा पशुओं को लाद कर ले जाते हैं लेकिन शुक्रवार की रात पशु लादने के लिए बड़ी गाड़ी डीसीएम पगडंडी के सहारे बस्ती में घुस आई। डीसीएम ने अनियंत्रित होकर दो घरों और कई बिजली के खम्भों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
घायल रामनायन बिंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जामुराद में छुट्टा पशुओं को लादने जा रही पशुतस्करों की गाड़ी ने दो घरों व कई बिजली के खम्भे को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं स्थानीय नागरिक रामनारायण बिंद द्वारा विरोध किए जाने पर पशुतस्करों ने अपने बचाव में हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने शराब में धुत दो पशुतस्करों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जिनमें से कई भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहां पशुतस्कर आए दिन छोटे पिकअप पर छुट्टा पशुओं को लाद कर ले जाते हैं लेकिन शुक्रवार की रात पशु लादने के लिए बड़ी गाड़ी डीसीएम पगडंडी के सहारे बस्ती में घुस आई। डीसीएम ने अनियंत्रित होकर दो घरों और कई बिजली के खम्भों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गांव के पास एक बगीचे में छुट्टा पशुओं को इकठ्ठा कर लादने के लिए जा रहे थे। सभी नशे में धुत बताए गए हैं। घायलों में रामनारायण बिंद, उजाला, रोहित कुमार हैं।