फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk man knife attack on wife and son and try to kill himself

शराबी पति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर किया जान देने का प्रयास, हालत गंभीर

Mon, 19 Nov 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 19 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Drunk man knife attack on wife and son and try to kill himself
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले के रमऊपुर गांव में शनिवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। मां के बचाव में आए बेटे को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। बाद में उसने खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव  में भर्ती कराया। शराबी की हालत गंभीर देेख डाक्टरों ने  उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि पत्नी और बेटे को सीएचसी में उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी।   

मिली जानकारी के अनुसार,  राम सिंह (35) पुत्र धनई कपड़ों की सिलाई करता है। उसे लंबे समय से शराब के सेवन की लत है। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता है। शनिवार की रात आठ बजे राम सिंह नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो पत्नी देवंती (35) से उसका विवाद हो गया। राम सिंह ने गुस्से में आकर किचन में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा कर पत्नी की गर्दन पर मार दिया।
विज्ञापन


मां की चीख़ सुनकर पुत्र आशुतोष (14) बीच बचाव करने आया तो राम सिंह  ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसकी कलाई में चोट आयी। दोनों को घायल करने के बाद राम सिंह ने खुद के पेट में चाकू घोंप लिया। जिससे राम सिंह की आंतें बाहर आ गईं। तीनों को पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम सिंह की स्थिति चिंताजनक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रिश्तेदारों ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस कर रही घटना से इनकार

पुलिस का कहना है कि राम सिंह खुद को चाकू मार रहा था, उसे रोकने की कोशिश में महिला और किशोर को चोटें आ गईं। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।       

मधुबन थाने के रमऊपुर गांव निवासी रामसिंह की आदत आजिज होकर उसकी पत्नी पूर्व में आत्महत्या का प्रयास करते हुए जहर खा चुकी है। लेकिन दवा उपचार के बाद उसकी जान बच गई। यह घटना करीब छह माह पुरानी है। ग्रामीणों की मानें तो उस दौरान भी शराब पीने की बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed