फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk hotel manager drowned while bathing in the ganga varanasi

Varanasi: नशे में धुत होटल मैनेजर की एक जिद्द जान पर पड़ी भारी, देर रात साथियों के साथ पहुंचा घाट और फिर...

Tue, 09 Aug 2022 06:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

एक होटल के मैनेजर ने अपने साथियों के साथ रात के एक बजे गंगा घाट पर गए। जहां नशे में धुत्त उज्ज्वल ने गंगा में स्नान की जिद्द की। नाविकों ने समझाया भी लेकिन वो नहीं माने और गंगा में कूद पड़े।  

विज्ञापन
Drunk hotel manager drowned while bathing in the ganga varanasi
गंगा में डूबे उज्ज्वल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलुपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित एक होटल का मैनेजर उज्जवल कुमार (32 साल) अपने दो साथियों सुंदरम और रितेश मिश्रा साथ मंगलवार की सुबह नगवा स्थित रविदास घाट पहुंचे। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीनों मोटरसाइकिल खड़ी कर घाट किनारे पहुंचे। 
विज्ञापन


जिसके बाद उज्ज्वल गंगा में स्नान करने की बात करने लगा। उज्ज्वल और सुंदरम नशे में धुत थे। इसके बाद सुंदरम और उज्ज्वल स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए। इस दौरान घाट किनारे सोए नाविकों ने दोनों को काफी गहरा होने का हवाला देते हुए स्नान करने से मना किया।फिर भी दोनों उसकी बातों को अनसुना कर गंगा में कूद गए। गंगा जाने के बाद दोनों डूबने लगे। इस बीच वहां मौजूद रितेश मिश्रा ने शोर मचाया। तब जाकर नाविकों ने सुंदरम को किसी तरह गंगा से खींच कर बाहर निकला।
विज्ञापन


मृतक उज्ज्वल कुमार बारी कॉपरेटिव कालोनी बोकारो  स्टील सिटी झारखण्ड का रहने वाला था। उसके पिता नरेंद्र कुमार सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ पहुंचे। मृतक अविवाहित था। और महमूरगंज में एक होटल में मैनेजर की नौकरी करता था। नगवा चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि डूबने वाले शव की तलाश कराई जा रही है।उज्ज्वल होटल में काम करने वाले जन्सा खरगूपुर के रहने वाले रितेश और कानपुर के रहने वाले सुंदरम के साथ रविदास घाट पहुंचा था। रितेश ने बताया कि उज्ज्वल और सुंदरम नशे में धुत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed