फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drug department raids on drug stores created panic in varanasi

वाराणसी : दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, मेडिकल स्टोर पर खरीद-बिक्री के कागजातों में मिली गड़बड़ी

Tue, 04 May 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Drug department raids on drug stores created panic in varanasi
वाराणसी में लंका क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापा मारती औषधि विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के इस दौर में भी दवा, जांच के उपकरणों सहित अन्य सामानों के मनमाने दाम पर बिक्री जारी है। इन शिकायतों को लेकर वाराणसी में औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को लंका क्षेत्र में मेडिकल की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खरीद और बिक्री से जुड़े कागजातों की जांच में गड़बड़ी मिली। अनियमितता मिलने पर एक दुकान को बंद कराया गया, जबकि एक अन्य दुकान को नोटिस जारी की गई।

विज्ञापन


सहायक औषधि आयुक्त केजी गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी से लंका क्षेत्र के दवा दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। औषधि निरीक्षक सौरभ दुबे ने बताया की लंका स्थित आनंद मेडिकल स्टोर, श्याम मेडिकल और मां वैष्णो मेडिकल स्टोर पर कोविड महामारी से संबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री की जांच की गई। बताया कि कागजातों की जांच में श्याम मेडिकल को क्रय विक्रय में अनियमितता के चलते बंद कराया गया। इस दौरान कई दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। बताया कि इसके बाद टीम ट्रामा सेंटर के पास अभिषेक सर्जिकल की जांच करने पहुंची, जहां सामानों की बिक्री से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर नोटिस भी दी गई। टीम में औषधि निरीक्षक चंदौली आरएल गुप्ता, औषधि निरीक्षक गाजीपुर राहुल कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed