वाराणसी में ड्रोन कैमरे से होगी शहर के यातायात व्यवस्था की निगरानी, 5 कैमरों के लिए भेजा प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर शासन ने वाराणसी यातायात पुलिस को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया है। यातायात निदेशालय की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ व सुगम बनाए रखने की दिशा में 50 स्प्रिंग पोस्ट, 50 बोलार्ड कोन, 60 आयरन बैरियर व 50 फोल्डिंग बैरियर दिया गया। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 5 ड्रोन कैमरे, 10 कंप्यूटर, मोबाइल सेट, 5 क्रेन, 200 बैरियर आयरन अन्य अत्याधुनिक सामानों का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरे के जरिए शहर के यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इसके लिए यातायात निदेशालय को उपकरणों के बारे में प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
इन अत्याधुनिक उपकरणों का भेजा है प्रस्ताव
ड्रोन कैमरा-5, क्रेन-5, डेसीबल मीटर-2, बैरियर आयरन-200, फोल्डिंग बैरियर-150, रेड ग्रीन सेफ्टी टार्च-800, फ्लोरोसेंट सेफ्टी जैकेट-300, सेफ्टी बेल्ट-1000, फेस मास्क-2000, लाउड हेलर-50, ट्रैफिक बूथ-15, कोन मॉन्टेन सोलर फ्लैशर-100, प्रोपेनाइल मैसेज प्लेट विद कोन-100 , कम्प्यूटर-10, मोबाइल फोन अन्य सामानों का प्रस्ताव यातायात निदेशालय को भेजा गया है।