{"_id":"5e8214d48ebc3e77b257aedf","slug":"drone-camera-sight-gather-in-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पुलिस ने उड़ाया ड्रोन तो लॉकडाउन के बाद भी शहर की बस्तियों में दिखी भीड़, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पुलिस ने उड़ाया ड्रोन तो लॉकडाउन के बाद भी शहर की बस्तियों में दिखी भीड़, दी चेतावनी
Mon, 30 Mar 2020 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी में शहर की घनी आबादी वाली बस्तियों की गलियों में लोगों के अनावश्यक इकट्ठा होने की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करा कर घर में जाने की चेतावनी दी। इस दौरान लाउड हेलर से लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमण के बचाव के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बजरडीहा क्षेत्र के दर्जन भर मुहल्लों, नई सड़क, बेनिया क्षेत्र और मदनपुरा की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई थी। जो लोग गलियों में इकट्ठा होकर अनावश्यक बैठे थे उन्हें घर के भीतर जाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
सभी को समझाया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि सभी लोग अपने घर में ही रहें। मंगलवार को फिर से ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी और जो लोग गलियों में अनावश्यक मौजूद मिलेंगे, उनकी फोटो के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन