फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRM of Northern Railway Lucknow Division inquired about condition of Cantt and Kashi station

सुविधा:रामलला का दर्शन होगा आसान, टिकट की बिक्री बढ़ी तो काशी से अयोध्या के लिए दो घंटे में चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 04 Feb 2024 07:58 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Feb 2024 07:58 PM IST
सार

पहली बार वाराणसी दौरे पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने शनिवार को कैंट स्टेशन पर कहा कि यात्रियों की उपयोगिता पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
DRM of Northern Railway Lucknow Division inquired about condition of Cantt and Kashi station
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि काशी-अयोध्या के बीच नियमित ट्रेन संचालन को लेकर परीक्षण कराया जा रहा है। अभी टिकटों की बिक्री की निगरानी हो रही है। टिकटों की बिक्री बढ़ती है तो अयोध्या के लिए दो घंटे की नोटिस अवधि में भी स्पेशल ट्रेनें चला दी जाएंगी। उन्होंने कहा, वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत अब वाराणसी में भी होगी। लोहता साइड वाशिंग लाइन के तरफ रैक की मरम्मत कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


पहली बार वाराणसी दौरे पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने शनिवार को कैंट स्टेशन पर कहा कि यात्रियों की उपयोगिता पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से 20 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लगभग डेढ़ माह तक इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिन रूटों पर यात्रियों का लोड फैक्टर अधिक होता है तो उस रूट का परीक्षण करने के बाद ट्रेनें चला दी जाएंगी। डीआरएम ने कैंट रेलवे स्टेशन और काशी स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन कार्यों को भी परखा। रनिंग रूम, पावर केबिन, सर्कुलेटिंग एरिया, निर्माणाधीन प्लेटफार्म, द्वितीय और तृतीय प्रवेश द्वार आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित, सीनियर डीसीएम फ्रेट राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीएस से बुक करें अनारक्षित टिकट
कैंट रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट घर में काउंटर पर लाइन में लगे यात्रियों से डीआरएम ने बातचीत की और रेल सेवा का फीडबैक भी लिया। डीआरएम ने यात्रियों से कहा कि बिना लाइन में लगे भी जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। उन्हें मोबाइल में यूटीएस डाउनलोड करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed