फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Criminal arrested in police encounter and two criminal absconding in mirzapur

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; एक गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 01 Aug 2025 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 04:16 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जंगल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। घटना में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Criminal arrested in police encounter and two criminal absconding in mirzapur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर ढेकवाह जंगल के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ हुई। इस दौरान लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बदमाश घायल हुआ। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
तीन दिन पहले मड़िहान थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में मड़िहान पुलिस छानबीन में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह राजापुर ढेकवाह जंगल के पास घेरेबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग से बचने हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें दाहिने पैर में गोली लगने से देवराज यादव निवासी ग्राम ददरा थाना राजगढ़ घायल हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: राखी से पहले बहन के खून से भाई ने रंग ली कलाई, मां-बाप को भी कुल्हाड़ी से काट डाला; रूह कंपा देगी ये कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के दो साथी बबलू यादव उर्फ अजय यादव और मनोज कुमार निवासी ग्राम ददरा थाना राजगढ़ अंधेरे का फायद उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस घायल आरोपी देवराज को सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, 4050 रुपये और बाइक बरामद किया। 

सीओ आपरेशन मुरेंद्र पाल ने बताया कि लूट मामले में आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी देवराज को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी भागने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी देवराज पर मड़िहान थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। देवराज मड़िहान थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed