{"_id":"580a78c14f1c1b672c706530","slug":"driving-training-center-will-open-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
जल्द खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास मिशन और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगे दो दिवसीय रोजगार मेले में चयनित युवाओं को केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर दिया। बताया कि जल्द ही बनारस में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा, ताकि इसके जरिए भी युवा रोजगार पा सकें। इससे पहले उन्होंने पांच युवकों को ई-रिक्शा भी सौंपा।
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि बहुत से ऐसे युवा हैं जिनके पास डिग्री तो है लेकिन हुनर का अभाव है। ऐसे युवाओं को कुशल बनाने के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। रोजगार के लिए परेशान छात्रों को अगर शुरुआत में कम पैसे भी मिलें तो निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें यह सोचना चाहिए कि यह पहला कदम है, अंतिम नहीं।
रूडी ने कहा कि देश में 18 लाख प्रशिक्षित ड्राइवरों की जरूरत है लेकिन ड्राइवर नहीं मिल रहे हैं। इस कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। इस दौरान उन्होंने दो दिन तक चले वृहद रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सहित अन्य संस्थाओं के चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र और कौशल विकास की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान डॉ. नीरज राजहंस, दीप सिंह, विधायक रविंद्र जायसवाल, राजेश अग्रवाल, अली अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।