{"_id":"6a84c31f9717b29a8e058851","slug":"driver-of-honda-city-that-hit-kanwariya-arrested-varanasi-news-c-20-vns1056-1510681-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कांवडि़या को टक्कर मारने वाला होंडा सिटी का चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कांवडि़या को टक्कर मारने वाला होंडा सिटी का चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर से आरोपी चालक को चौबेपुर पुलिस ने दबोचा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा उपरवार गांव के पास कांवड़िया को कुचलने वाले होंडा सिटी कार के चालक पीयूष गुप्ता को चौबेपुर पुलिस ने मंगलवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट नीना थापा का निवासी है। वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाईवे पर गौरा उपरवार गांव के सामने सोमवार सुबह विनीत तिवारी (25) समेत तीन कांवड़ियों को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने कुचल दिया था। घटनास्थल पर ही कालभैरव निवासी विनीत तिवारी की मौत हो गई थी। वहीं, तीन अन्य घायलों में आशीष चौधरी, रितेश पासी व सागर को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कैथी टोल प्लाजा के जरिये वाहनों की फुटेज खंगाली गई। घटना के दौरान गुजरने वाले वाहनों में सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार की पहचान की गई। चालक पीयूष ने स्वीकारा कि तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ।