फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drive Against Unfit and Unpermitted School Vehicles Four Vehicles Seized Seven Fined in varanasi

Varanasi News: अनफिट और बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के विरुद्ध अभियान, चार वाहन सीज; सात के चालान

Sat, 14 Mar 2026 11:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Mar 2026 11:00 AM IST
सार

Varanasi News: विशेष प्रवर्तन अभियान के दाैरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने चेताया कि यदि कोई वाहन स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो इसी तरह एक्शन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Drive Against Unfit and Unpermitted School Vehicles Four Vehicles Seized Seven Fined in varanasi
विशेष प्रवर्तन अभियान में हुई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनफिट एवं बिना वैध परमिट संचालित स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 4 वाहन सीज किए गए तथा 7 वाहनों का चालान किया गया। सड़क पर सघन जांच के अतिरिक्त, प्रवर्तन दल द्वारा विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर स्कूल वाहनों की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया भी की जाएगी, ताकि उनके फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन


यह प्रवर्तन कार्रवाई सुधांशु रंजन, एआरटीओ (प्रवर्तन) तथा  अखिलेश पांडेय, यात्रीकर अधिकारी के नेतृत्व में की गई। परिवहन विभाग समस्त विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध करता है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालयों के कोई भी वाहन बिना वैध फिटनेस एवं परमिट के संचालित न हों।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्रवाई से हड़कंप

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन पूर्ण हो, चालकों की नियमित नेत्र परीक्षण समय से कराया जाए तथा सभी निर्धारित सुरक्षा मानक जैसे खिड़कियों पर सेफ्टी ग्रिल/ बार, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी आदि अनिवार्य रूप से वाहन में स्थापित हों।

यदि कोई वाहन स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जो विद्यालय प्रबंधन बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं अथवा नोटिस एवं चालान जारी होने के बावजूद अपने वाहनों के अभिलेख अद्यतन नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध प्राथमिकी (F.I.R.) दर्ज की जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed