फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drinking water problem in Varuna Par Zone, lights also bad

Varanasi News: वरुणा पार जोन में पेयजल की समस्या, लाइटें भी खराब

Sat, 15 Apr 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem in Varuna Par Zone, lights also bad
नगर निगम के वरुणा पार जोन में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र सारनाथ है, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। क्षेत्र की जनता शुद्ध पेयजल मिलने का इंतजार अब भी कर रही है। सीवर की समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और पेयजल की समस्या ज्यादा है। इस मुद्दे पर कई बार धरना प्रदर्शन भी हो चुका है। कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पानी कम प्रेशर से आता है। इससे हर जरूरत नहीं पूरी हो पाती है। नए परिसीमन में वरुणा पार क्षेत्र के कई गांव नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं। इन क्षेत्रों में अभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। सारनाथ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना, लेकिन ट्रांस वरुणा क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत। पानी में दुर्गंध और पीलेपन की समस्या।
विज्ञापन

सड़कें व लाइटें खराब
- पांडेयपुर, भोजूबीर, नई बस्ती, हुकुलगंज, पहड़िया आदि क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या है। कुछ सड़कों की मरम्मत हुई, लेकिन गलियाें की सड़कें अब भी टूटी हैं। भोजूबीर से नटिनियादाई मार्ग, पहड़िया से अकथा मार्ग खराब है। पहड़िया, नई बस्ती, भोजूबीर, सिकरौल में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांव पर दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा

वरुणा पार जोन में राजनीतिक दलों के बीच कांटे का मुकाबला रहता है। शहर उत्तरी और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े इस इलाके में भाजपा की पैठ है। शिवपुर से भाजपा विधायक अनिल राजभर यूपी सरकार में कैबिनेट और उत्तरी क्षेत्र से विधायक रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री हैं। इन दोनों मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी निकाय चुनाव से जुड़ी है।



लोग बोले

भोजूबीर क्षेत्र स्थित कृष्ण नगर काॅलोनी में दो महीने से लाइट खराब है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। - संजय श्रीवास्तव



पांडेयपुर में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। पेयजल का संकट है, लेकिन कोई उपाय नहीं दिख रहा। - उमेश पटेल



शिवपुर स्थित अयोध्या धाम काॅलोनी में अधिकतर सीवर चेंबर के ढक्कन खुले हैं। दुर्घटना का खतरा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। - प्रमोद सिंह



छत्रधारी नगर काॅलोनी की सड़क खराब है। बारिश में जलभराव की समस्या रहती है। - नीलम सिंह



एक नजर में

जोन में वार्ड - 27

मतदान केंद्र - 115

मतदान स्थल - 401

पुरुष मतदाता - 2,60,391

महिला मतदाता - 2,27,413

कुल मतदाता - 4,87,804
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed