{"_id":"5c0648edbdec22416175a862","slug":"dri-team-busted-the-racket-of-smuggling-of-international-brand-cigarettes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरआई ने किया विदेशी सिगरेट की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, राजधानी एक्सप्रेस से बड़ी खेप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरआई ने किया विदेशी सिगरेट की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, राजधानी एक्सप्रेस से बड़ी खेप जब्त
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई विदेशी सिगरेट की खेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से सटे पीडीडीयू नगर जंक्शन पर राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरआई की इकाई ने यहां खुफिया जानकारी के बाद छापेमारी करते हुए 76 लाख रुपये से ज्यादा का विदेशी सिगरेट जब्त किया है। बरामद सिगरेट बर्मा/ इंडोनेशिया से तस्करी कर दिल्ली भेजी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि डिब्रुगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से मंहगी विदेशी सिगरेट तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर डीआरआई की एक टीम ने डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, एक बैग से विदेशी सिगरेट निकले जो अलग अलग बंडलों में छिपा कर रखे थे।
बरामद सिगरेट की बाजर में कीमत 76 लाख रुपये बतायी जा रही है। बरामदगी वाली टीम में डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ने बताया कि यह सभी सिगरेट निर्धारित मानकों की अनदेखी कर तैयार की गई है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी कई बार पीडीडीयू जंक्शन(मुगलसराय) से विदेशी सामानों और हथियारों की तस्करी को पकड़ा जा चुका है। तस्करों ने ट्रेन को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है।