फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dressed began intersection , pole - dividers splints

सजने लगे चौराहे, खंभे-डिवाइडर का रंगरोगन

Mon, 07 Dec 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 07 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dressed began intersection , pole - dividers splints
बारह दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो
विज्ञापन
के आगमन को देखते हुए रविवार को डीएम राजमणि यादव ने सभी विभागों को अलर्ट करते हुए 10 दिसंबर तक सारी तैयारियों को हर हाल में मुकम्मल कर लेने के निर्देश दिए हैं।

कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने बाबतपुर एयरपोर्ट से गेटवे होटल और होटल से दशाश्वमेध घाट तक पीएम की यात्रा के निर्धारित रूट पर सारी तैयारियां पूरी करते हुए उसे पूरी तरह व्यवस्थित करने की ताकीद मातहतों को दी। यह भी कहा कि सभी विभाग अपने सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का प्रमाणपत्र देंगे।

यह प्रमाणपत्र 10 दिसंबर की शाम 5 बजे कैंप कार्यालय में होने वाली बैठक में सभी संबंधित विभागों को प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, ड्यूटी में तैनात सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट भी अपनी रिपोर्ट देंगे। इस बीच, पीएम के आगमन पर शहर को सजाने-संवारने का काम जोरों पर है। चौराहे सजाए जा रहे हैं।


खंभों, डिवाइडरों का भी रंगरोगन कराया जा रहा है। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों को कहा है कि सड़क, सफाई, प्रकाश, अतिक्रमण, लीकेज, बैनर, पोस्टर सहित अन्य कार्यों पर लगातार नजर रखें। जहां कहीं कमी दिखे, तो उससे तत्काल उन्हें अवगत कराएं। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों की आकर्षक सजावट की जाएगी।


इन मार्गों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर तत्काल हटाने को कहा। डीएम ने बाबतपुर एयरपोर्ट से कचहरी स्थित वरुणा पुल तक सड़कों की उच्च स्तरीय मरम्मत की जिम्मेदारी एनएनआई को दी। जबकि, वरुणा पुल से दशाश्वमेध घाट तक सड़क दुरुस्त कराने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी और विकास प्राधिकरण को सौंपा।


जिले के तीनों एसडीएम को सफाई सहित अन्य कार्यों पर निगरानी की ताकीद की। कहा कि बेतरतीब तरीके से लगे बैनर, पोस्टर, होर्ल्डिंस को तत्काल हटवाया जाए। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान तक सड़कों पर किसी भी प्रकार के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स न लगाए जाएं। बाबतपुर से दशाश्वमेध तक सभी स्ट्रीट लाइटों में एलईडी बल्ब लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। बाबतपुर से नगर निगम सीमा तक की सफाई जिला पंचायत राज अधिकारी कराएंगे। नगर निगम सीमा में सफाई नगर निगम कराएगा।


सफाई के बाद कृषक इंटर कालेज के पास कूड़ा डंप करने की शिकायत पर डीएम ने निगम को वहां पर कूड़ा डंप न करने की हिदायत दी। पीएम के आगमन के दौरान दशाश्वमेध के आसपास वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्ग पर सीवर, पानी के लीकेज दुरुस्त कराने की भी ताकीद की। बैठक में सीडीओ विशाख जी के अलावा सभी एडीएम, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम और सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed