फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dramatically returned home student missing from school

Bhadohi: पिता ने पुलिस को बताई बेटे के अपहरण की बात, खुलासा होने पर सब हो गए हैरान, हो रही है खूब चर्चा

Sat, 01 Oct 2022 06:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 06:57 AM IST
सार

भदोही में युवक के पिता मुकेश शर्मा ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि बाग के पास से काले रंग की स्कार्पियो सवार दो युवकों द्वारा आदित्य का अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ता आदित्य को प्रयागराज की ओर ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Dramatically returned home student missing from school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुक्रवार दोपहर गायब हुआ छात्र 14 वर्षीय आदित्य शर्मा सायंकाल नाटकीय ढंग से घर लौट आया। युवक के पिता मुकेश शर्मा ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

तहरीर में उसने बताया है कि बाग के पास से काले रंग की स्कार्पियो सवार दो युवकों द्वारा आदित्य का अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ता आदित्य को प्रयागराज की ओर ले जा रहे थे। युवकों ने हंडिया के पास वाहन रोककर किसी काम से चले गए तो उसके पुत्र के साथ बैठा दूसरा बच्चा एक-दूसरे का हाथ खोल उतर कर भाग निकले। तकपड़ौना के पास बच्चे को रोते देख जुटे लोगों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर परिवार के लोग बच्चे को घर ले आए हैं। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह मामले को फर्जी बताया। कहा कि बच्चा स्वेच्छा से कही चला गया था, जो डांट-फटकार की डर से झूठी कहानी परिवार वालों को बता दिया। उसके पिता ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed