फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Tushar of BHU becomes the Chairman of Division 3 of Applied Psychology

Varanasi News: बीएचयू के डॉ. तुषार एप्लाइड साइकोलॉजी के डिवीजन 3 के अध्यक्ष बने

Fri, 08 May 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Tushar of BHU becomes the Chairman of Division 3 of Applied Psychology
बीएचयू मनोविज्ञान विभाग के डॉ. तुषार सिंह इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी के डिवीजन 3 के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन अंतरराष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक संस्थाओं में से एक है। संस्था अप्लाइड मनोविज्ञान के कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर कार्य करती है। डॉ. तुषार इस डिवीजन के पहले अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका कार्यकाल अगले चार साल के लिए होगा। इसी वर्ष डॉ. सिंह को आईएएपी की ओर से फेलो की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह नेशनल एकेडमी ऑफ साइकोलॉजी के सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिवीजन 3 खास तौर से मनोविज्ञान और सामाजिक विकास के अंतरसंबंधों पर केंद्रित है और सामाजिक चुनौतियों के समाधान में मनोविज्ञान की भूमिका को मजबूत करने पर काम करता है। इस डिवीजन की स्थापना में कई प्रतिष्ठित मनोवैज्ञानिकों की भूमिका रही, जिनमें प्रख्यात भारतीय मनोवैज्ञानिक प्रो. दुर्गानंद सिन्हा का भी नाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed