फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Sampurnanand was a great freedom fighter and politician: Prof. Rampujan

महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे डॉ. संपूर्णानंद : प्रो. रामपूजन

Fri, 02 Jan 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sampurnanand was a great freedom fighter and politician: Prof. Rampujan
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् डॉ. संपूर्णानंद की 135वीं जयंती पर लोगों ने उन्हें याद किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में उनकी जयंती मनाई गई। प्रभारी कुलपति प्रो. रामपूजन पांडेय सहित शिक्षकों आदि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रो. रामपूजन पांडेय ने कहा कि वे महान स्वतंत्रा सेनानी और राजनेता थे। युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरित होकर समाज को नई दिशा देनी चाहिए। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष एवं सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने डॉ. संपूर्णानंद को एक कुशल और निर्भीक राजनेता बताया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. रविशंकर पांडेय, डॉ. विजेंद्र आर्य, डॉ सत्येंद्र कुमार यादव, प्रभुनाथ यादव, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, काशीनाथ पटेल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तेलियाबाग स्थित पार्क में डॉ. संपूर्णानंद की मूर्ति पर माल्यर्पण कर नमन किया। राष्ट्रपति पदक प्राप्त तिलकराज कपूर, पूर्वांचल उपभोक्ता कल्याण समिति के संरक्षक उदय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, विकास श्रीवास्तव ने उनके जीवन दर्शन पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed