{"_id":"65e6da636a2b7323d3074c37","slug":"dr-rajesh-mishra-joined-bjp-before-lok-sabha-election-2024-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: भाजपा में शामिल हुए डॉ. राजेश मिश्रा, वाराणसी लोकसभा सीट से रह चुके हैं सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: भाजपा में शामिल हुए डॉ. राजेश मिश्रा, वाराणसी लोकसभा सीट से रह चुके हैं सांसद
Tue, 05 Mar 2024 02:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:29 PM IST
सार
वाराणसी से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे राजेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण की है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजेश मिश्रा के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
डॉ. राजेश मिश्रा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी से डॉ. राजेश मिश्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने थे। इसके बाद से यहां कांग्रेस को जीत नहीं मिली। इधर, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने डॉ. राजेश मिश्रा को वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कही तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
इससे पहले चर्चा थी कि राजेश मिश्रा ठीक चुनाव के बीच कांग्रेस से पाला बदल कर समाजवादी पार्टी के पाले में जा सकते हैं और सपा की साइकिल पर सवार होकर भदोही लोकसभा सीट से ताल ठोक सकते हैं। अजय राय और राजेश मिश्रा के बीच तनातनी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी रही है, लेकिन चुनाव के बीच कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं में यह अनबन पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।