फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Rahul became president and Dr. Rajeshwar became secretary

डॉ. राहुल बने अध्यक्ष और डॉ. राजेश्वर सचिव

Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rahul became president and Dr. Rajeshwar became secretary
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ.राहुल चंद्रा अध्यक्ष बने हैं, जबकि एक बार फिर डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह सचिव पद पर विजयी हुए हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, सामाजिक सचिव पद पर डॉ. अतुल सिंह और जनसंपर्क सचिव के पद पर डॉ. राकेश पटेल ने जीत दर्ज की। सोमवार को मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को हुए चुनाव में 1884 मतों में 414 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। सोमवार सुबह मतगणना शुरू हुई और दोपहर में ही परिणाम आ गया। चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि 414 मतों में 14 मत अवैध पाए गए। इस दौरान मुख्य पदों के साथ ही कार्यकारिणी के 20 सदस्य, राज्य कार्यकारिणी में 37 सदस्य और केंद्रीय कार्यकारिणी के 17 सदस्य निर्वाचित हुए। इसके अलावा वित्त सचिव पद पर डॉ. मधु अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव पद पर डॉ. कर्मराज सिंह, पुस्तकालय सचिव पद पर डॉ. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी गई।
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार की बात उचित नहीं
चुनाव अधिकारी ने मतगणना के बाद जारी अपने बयान में कहा कि जिस तरह से कम वोट पड़ने की बात कही जा रही है, उसके बारे में यह जानना बहुत जरूरी है कि बहुत से सदस्य देश, विदेश में रहते हैं। इस वजह से पिछले साल भी कुल 1790 वोट में 743 मत पड़े थे। ऐसे में इस साल संख्या में कमी की वजह चुनाव का बहिष्कार कहा जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसको मिला कितना वोट
अध्यक्ष एक पद
डॉ. राहुल चंद्रा 308 मत
डॉ.एसपी सिंह 79 मत
सचिव एक पद
डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह 340
डॉ. अरुण त्रिपाठी 50
संयुक्त सचिव दो पद
डॉ. अजय सिंह 286
डॉ. अभिषेक सिंह 283
सामाजिक सचिव एक पद
डॉ. अतुल सिंह 331
डॉ. रितु गर्ग 60
जनसंपर्क सचिव एक पद
डॉ. राकेश पटेल 270 मत
डॉ.सीकेपी सिन्हा 112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed