फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Obbattu Sai Lakshmi Bhavana of IIT BHU selected as Young Associate

Varanasi:आईआईटी बीएचयू की डॉ. ओब्बट्टू साईं लक्ष्मी भावना चुनी गई यंग एसोसिएट, आई एन ए सम्मेलन में होंगी शामिल

Thu, 19 Sep 2024 01:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 01:21 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू  के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. ओब्बट्टू साईं लक्ष्मी भावना को वर्ष 2024 के लिए इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के यंग एसोसिएट के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन
Dr. Obbattu Sai Lakshmi Bhavana of IIT BHU selected as Young Associate
डॉ. ओब्बट्टू साईं लक्ष्मी भावना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में एक बार फिर से हर्ष का माहौल है यहां के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. ओब्बट्टू साईं लक्ष्मी भावना को वर्ष 2024 के लिए इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के यंग एसोसिएट के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन


बताया कि यह सम्मान उन युवा इंजीनियरों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं और जिनमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य में उत्कृष्टता और प्रभाव के लिए मजबूत क्षमता है।
विज्ञापन


  डॉ. भावना ने बताया कि चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रस्तुति देने और एकेडमी की चयन समिति के साथ बातचीत में भाग लेने  के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएंगी। साथ ही दिसंबर में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग संस्था है जो विशिष्ट इंजीनियरों को पहचान देती है और इंजीनियरिंग नवाचार को प्रोत्साहित करती है। यंग एसोसिएट चुनने का उद्देश्य भारत में उन युवा और होनहार प्रतिभाओं की पहचान और प्रोत्साहन करना है, जिन्होंने इंजीनियरिंग अनुसंधान, डिज़ाइन, प्रौद्योगिकी विकास और स्थानांतरण को प्रभावित करने वाले उत्कृष्ट योगदान दिया हैं और भविष्य में भी जारी रखने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed