{"_id":"61ddc3d60b1bd9106e103731","slug":"dr-komal-verma-of-bhu-will-do-research-with-oceanographic-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 देशों के समुद्र विज्ञान विशेषज्ञों संग अटलांटिक महासागर में शोध करेंगी बीएचयू की डॉ. कोमल वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 देशों के समुद्र विज्ञान विशेषज्ञों संग अटलांटिक महासागर में शोध करेंगी बीएचयू की डॉ. कोमल वर्मा
Tue, 11 Jan 2022 11:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:22 PM IST
सार
डॉ. वर्मा ने अपने इस चयन को अपने शोध कार्य को महान ऊंचाइयों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन
डॉ. कोमल वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के भूविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कोमल वर्मा को अक्तूबर-दिसंबर, 2022 के दौरान दो महीने के लिए एक सूक्ष्म जीवाश्म वैज्ञानिक के रूप में अटलांटिक महासागर में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय महासागर खोज कार्यक्रम (आईओडीपी) अभियान 397 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान वह ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, जापान, चीन सहित अन्य 17 देशों के समुद्र विज्ञान विशेषज्ञों संग भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शोध करेंगी। इसमें टीम समुद्री ऊर्जा संसाधनों की संभावनाओं का पता लगाने के लिए शोध करेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग की समुद्र विज्ञान तथा सूक्ष्म जीवाश्म विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत यह प्रयोगशाला पिछले कई हजार वर्षों में पृथ्वी पर वैश्विक रूप से हुए सामुद्रिक एवं जलवायु परिवर्तन एवं इस परिवर्तन का सामुद्रिक विकास तथा सामुद्रिक जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन का केंद्र रहा है। डॉ. वर्मा ने अपने इस चयन को अपने शोध कार्य को महान ऊंचाइयों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन