फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Feroze Khan gave interview in ayurveda department bhu

डॉ. फिरोज खान ने गुपचुप तरीके से दिया इंटरव्यू, शाम तक आ सकता है परिणाम

Fri, 29 Nov 2019 04:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Nov 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Dr. Feroze Khan gave interview in ayurveda department bhu
डॉक्टर फिरोज खान - फोटो : a

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे डॉक्टर फिरोज खान ने बड़े गुपचुप तरीके से इंटरव्यू दिया। एक कार में बैठकर फिरोज होल्कर हाउस गए और इंटरव्यू के तुरंत बाद वहां से वापस चले गए। दस अभ्यर्थियों की सूची में पहले नंबर पर फिरोज का नाम था और इंटरव्यू में फिरोज समेत कुल आठ अभ्यर्थी शामिल हुए। शाम तक जारी परिणाम भी जारी हो सकता है। उधर आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी ने पूछे जाने पर बताया कि सुबह 8 बजे फिरोज ने  इंटरव्यू दे दिया है। परिणाम शाम तक पता चल सकता है।

विज्ञापन


नवंबर माह की शुरुआत से ही बीएचयू में डा. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद को थामने की कोशिश भी जारी है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के  संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में प्रोफेसर के रूप में नियुक्त होने के बाद से ही छात्रों द्वारा मुस्लिम शिक्षक होने की वजह से नियुक्ति के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व में भी इस बात की आशंका थी कि उनको बीएचयू के ही किसी दूसरे विभाग में समायोजित या नियुक्ति की जाए। विवाद को टालने के क्रम में उम्मीद यह भी है कि विवि में ही दूसरे विभाग में उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कर माह भर से चल रहे विवाद को खत्म कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed