फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Feroz Khan Appointment Case: The protesting students wrote a letter to PM

डॉ. फिरोज खान नियुक्ति प्रकरण: विरोध कर रहे छात्रों ने पीएम को लिखा पत्र

Fri, 29 Nov 2019 05:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Dr. Feroz Khan Appointment Case: The protesting students wrote a letter to PM
पत्र लिख रहे छात्र - फोटो : amar ujala

महामना मदनमोहन मालवीय के मूल्यों और आदर्शों की रक्षा के लिए तथा असंवैधानिक और परंपरा विरुद्ध नियुक्ति की उच्चस्तरीय जांच व  सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के सभी छात्रों ने प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शुक्रवार को पत्र लिखा।

विज्ञापन


जिसमें शशिकांत मिश्र, चक्रपाणि ओझा,शुभम तिवारी  आनन्द मोहन झा आदि सभी छात्र मौजूद थे। बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच आयुर्वेद विभाग में आज डॉ. फिरोज का गुपचुप तरीके से साक्षात्कार हुआ, जिसकी तैयारी में डॉ. फिरोज काफी समय से जुटे थे।
विज्ञापन


साथ ही कला संकाय के संस्कृत विभाग में साक्षात्कार की तिथि जारी होने के बाद भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। यहां चार दिसंबर को सुबह आठ बजे होलकर हाउस में साक्षात्कार कराया जाएगा। अभी 209 योग्य अभ्यर्थियों और आठ अयोग्य अभ्यर्थियों का नाम शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थियाें वाले 209 की सूची में डॉ. फिरोज का नाम 121वें नंबर पर हैं। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से 28 नवंबर को मेरिट लिस्ट और स्कोर वाली सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed