फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Charu Chandra Ram Tripathi became the President, Dr. Pratibha became the Vice President and Dr. Anand Prabha became the General Secretary

Varanasi News: डॉ. चारु चंद्र राम त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. प्रतिभा उपाध्यक्ष और डॉ. आनंद प्रभा महामंत्री बनीं

Thu, 09 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Charu Chandra Ram Tripathi became the President, Dr. Pratibha became the Vice President and Dr. Anand Prabha became the General Secretary
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद वाराणसी की ओर से इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन कार्यशाला हुई। इसमें परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार राय मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ जिसमें डॉ. चारु चंद्र राम त्रिपाठी को अध्यक्ष, डॉ. प्रतिभा यादव को उपाध्यक्ष और डॉ. आनंद प्रभा सिंह को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डॉ. गोविंद नारायण सिंह, माया शंकर यादव, डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह, उमेश नारायण सिंह और फूलचंद पटेल को भी उपाध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह को चुना गया। मंत्री के लिए राम राज मिश्रा, शशि प्रकाश गौतम, गुलाब सिंह और संजय दुबे का चयन हुआ। संगठन मंत्री डॉ. उमेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री भरत विश्वकर्मा व कलाधर दुबे और कार्यकारी सदस्य के रूप में प्रियंका तिवारी, मधु यादव, नीति सिंह, मनजीत पटेल और प्रदीप वर्मा का चयन किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में वाराणसी जनपद से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों और नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. एनके सिंह, डॉ. श्यामजीत सिंह यादव, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉ. रमेश प्रताप सिंह व डॉ. राजेश पाठक सहित अन्य प्रधानाचार्य शामिल रहे। संचालन परिषद के पूर्व महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक देव कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed