वाराणसी: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा, पिछले साल हुई थी शादी
विवाहिता के भाई की तहरीर पर शिवपुर थाने में विवाहिता के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के तरना में रविवार शाम एक विवाहिता अंकिता (25) का शव फंदे पर लटका मिला था। सोमवार को अंकिता के भाई की तहरीर पर शिवपुर थाने में विवाहिता के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। अंकिता के पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी की है। वहीं अंकिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
चोलापुर थाना अंतर्गत भोहर गांव निवासी अंकिता की शादी बीते साल 15 जुलाई को तरना के शुभम श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के बाद से शुभम अपनी पत्नी अंकिता को लेकर लखनऊ में रहता था। सप्ताह भर पूर्व ही लौटा था। अंकिता एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह रविवार शाम अपने घर में फंदे पर लटकी मिली थी।
एक लाख नकद और कार के लिए हत्या का आरोप
अंकिता के भाई अमन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये और ऑल्टो कार की मांग पूरी नहीं होने पर मेरी बहन की हत्या की गई है। तहरीर में बताया कि शादी के कुछ दिन के बाद से ही अंकित को दहेज के लिए उसके पति शुभम, जेठ मनीष एवं उसकी जेठानी निशा उर्फ रिंकी द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।
तीनों का कहना था कि एक लाख नकद और एक ऑल्टो कार दोगी तभी इस घर में चैन से रह पाओगी। रविवार शाम लगभग सात बजे मेरी बड़ी बहन श्वेता श्रीवास्तव को मनीष ने फोन कर कहा कि अंकिता की मौत हो गई है। आकर शव ले जाओ। हम लोग भाग कर उसके ससुराल पहुंचे तो देखा मेरी बहन फंदे से लटकी है। शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।