{"_id":"5ebd9b898ebc3e90984db605","slug":"dovelopment-city-news-vns524944180","type":"story","status":"publish","title_hn":"34.95 करोड़ से छावनी का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34.95 करोड़ से छावनी का होगा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छावनी क्षेत्र के अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने और क्षेत्र में जाम की समस्याओं से निजात के लिए मल्टी स्टोरी पार्किगिं, बेहतर साफ-सफाई, जर्जर सड़क की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए छावनी बोर्ड ने 34 करोड़ 95 लाख का बजट पास किया है। यह बजट बृहस्पतिवार को हुई लॉन में हुई छावनी परिषद की बैठक में 19 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए 2020-21 विकास कार्यों के लिए लिया गया।
छावनी अध्यक्ष बिग्रेडियर हुकूम सिंह बैंसला की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि छावनी क्षेत्र में पार्किगिं की सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए परिषद के सदस्यों की राय लेते हुए मल्टी स्टोरी पार्किगिं बनाने का फैसला लिया गया। इसके लिए 27 करोड़ 62 हजार का बजट पास किया गया। सदस्य शैलेंद्र सिंह ने छावनी क्षेत्र में चिकित्सा और साफ-सफाई पर जोर देते हुए बजट पास कराया। इसके अलावा नाला की समस्याओं को लेकर पूर्व में सदस्यों ने बोर्ड में प्रस्ताव रखा था तो उस पर भी बात बन गई और बजट पास हुआ। सभी अधिकारी और पदाधिकारी मास्क के साथ रहे। बोर्ड में भाग लेने से पूर्व सभी को सैनिटाइज किया गया। बैठक में राजकुमार दास, चंद्रकेशव, शाहनवाज अली, मसूदा हुसैन, शैलजा श्रीवास्तव, संगीता यादव, कर्नल विवेक जायसवाल, संजय सिंह उपस्थित रहे। संचालन सीईओ अभिमन्यु सिंह ने किया।