{"_id":"5f5e32bb8ebc3e5a8f609f69","slug":"doubling-of-orihir-taran-railway-line-of-northeast-railway-in-final-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-तरांव रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में, एक माह में होगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-तरांव रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में, एक माह में होगी चालू
Sun, 13 Sep 2020 08:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने शनिवार की रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम वीके पंजियार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि औड़िहार-छपरा दोहरीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है और औड़िहार-तरांव दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में है। यह सेक्शन एक माह के अंदर चालू हो जाएगा। तरांव-आंकुशपुर के बीच भी दोहरीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान औड़िहार से छपरा दोहरीकरण में कुछ रेलवे स्टेशनों में परिचालन की दृष्टि से बदलाव किए गए हैं। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं जैसे कि स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, पानी की व्यवस्था, एरिया तथा बैठने की व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। दोहरीकरण परियोजना के क्रम में स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म तथा फुट ओवरब्रिज आदि का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन