{"_id":"66d44538dcf6bf8d7c096d10","slug":"double-decker-buses-will-be-added-to-fleet-of-roadways-in-varanasi-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roadways: लंबे रूट पर डबल डेकर बसों में सफर कर सकेंगे यात्री, ई-बसें भी जल्द बेड़े में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roadways: लंबे रूट पर डबल डेकर बसों में सफर कर सकेंगे यात्री, ई-बसें भी जल्द बेड़े में होंगी शामिल
Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
सार
रोडवेज के बेड़े में डबल डेकर बसें जुड़ेंगी। जिससे यात्री लंबे रूट पर आसानी से सफर कर सकेंगे। वहीं ई-बसें भी जल्द बेड़े में शामिल होंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दिनों में रोडवेज यात्रियों को डबल डेकर ई-बसों में भी सफर करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में डबल डेकर ई-बसें जुड़ेगी। लंबी रूट पर इन बसों को चलाया जाएगा। मुख्यालय स्तर से इस पर निर्णय लिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राइवेट में तो डीजल संचालित डबल डेकर बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन रोडवेज में इस तरह की बसें नहीं है। ऐसे में मंथन चल रहा है कि अंतरराज्यीय बस अड्डे से डबल डेकर बसें भी चलाई जाएं। इसमें यात्री स्लीपर और चेयरकार दोनों की सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन
काशी में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से कई इंतजाम किए जा रहे हैं। रोडवेज और सिटी ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के लिए काशी दर्शन सेवा और सिटी ई-बसें भी संचालित की जा रही हैं। प्रमुख मंदिरों और स्थलों पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इसी महाकुंभ से सीएनजी और ई-बसें भी रोडवेज के बेड़े में जुड़ जाएंगी। इसके अलावा भी नई ई-बसें वाराणसी परिक्षेत्र को मिल रही हैं, जो वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी। मुख्यालय स्तर से लंबी रूट पर ई-बसों को चलाने का प्रस्ताव भी मांगा है। मध्य प्रदेश और बिहार रूट पर ई-बसों को चलाए जाने की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। वहीं, डबल डेकर बसों को लेकर भी बातचीत चल रही है।
क्या बोले अधिकारी
डबल डेकर बसों को लेकर परिवहन निगम को ही अंतिम निर्णय लेना है। महाकुंभ से पहले प्रयागराज के लिए ई-बसें चलाए जाने की तैयारी चल रही है। -गौरव वर्मा, आरएम, वाराणसी परिक्षेत्र
क्या बोले अधिकारी
डबल डेकर बसों को लेकर परिवहन निगम को ही अंतिम निर्णय लेना है। महाकुंभ से पहले प्रयागराज के लिए ई-बसें चलाए जाने की तैयारी चल रही है। -गौरव वर्मा, आरएम, वाराणसी परिक्षेत्र