फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Donating property to children will not attract stamp duty

बच्चों को संपत्ति दान करने पर नहीं लगेगा स्टांप शुल्क

Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Donating property to children will not attract stamp duty
अगर आप अपने बेटे के नाम पर संपत्ति दान करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। सरकार की ओर से इस दिशा में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही इस योजना को लागू करने की तैयारी है। प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित आइकॉनिक सप्ताह के वेबकास्टिंग प्रोग्राम के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संकुल सभागार में लोगों ने इस दौरान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आइकॉनिक सप्ताह के उदघाटन समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा। बतौर मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल ने कहा कि डिजिटलीकरण से स्टांप शुल्क वसूली में दोगुने बढ़ोतरी हुई है। कहा कि खून के रिश्ते में कोई जीवित व्यक्ति अपनी संपत्ति बेटे, बेटी को दान करना चाहता है तो स्टांप शुल्क माफ करने पर मंथन चल रहा है। 2016-17 में स्टांप शुल्क 11 हजार करोड़ रुपये था जो कि बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इसका प्रमुख कारण डिजिटलीकरण है। मंत्री ने कहा कि 10 रुपये के स्टांप के बजाय सादे पन्ने पर शपथ पत्र को मान्यता देने पर मंथन हो रहा है। व्यवस्था में बदलाव के लिए इस सप्ताह बैठक करेंगे। कहा विभागों में इतनी पारदर्शिता बढ़ाई जाए कि लोग मंदिर की तरह इस पर श्रद्धा भाव रखें। कार्यपद्धति में बदलाव का ही नतीजा है कि कोरोना महामारी में निशुल्क राशन वितरण के साथ दूसरे देशों को वैक्सीन निर्यात की गई। कहा कि कोरोना के मुकाबले प्लेग और अनाज के अभाव में अधिक मौतें हुईं थी। हर सवा सौ साल के अंदर महामारी आती है। आयकर टैक्स भुगतान की वजह से लोगों को मुफ्त अनाज और इलाज मिल पाया।
विज्ञापन

आइकॉनिक सप्ताह का आगाज
अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग की ओर से सोमवार सुबह सांस्कृतिक संकुल में ‘आइकॉनिक सप्ताह’ को मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त यूपी पूर्वी क्षेत्र एचबीएस गिल ने संबोधित किया। कहा विकास के लिए कर भुगतान जरूरी है। इससे पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त वाराणसी देवाशीष ने मुख्य अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया। स्वागत प्रधान आयकर आयुक्त इलाहाबाद आभा कला ने किया। अपर आयकर आयुक्त लियाकत अली ने सप्ताह भर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि जोन के 6 जिलों में साइक्लोथान होगा। समापन 12 जून को वाराणसी में होगा। रवि सिंह, राज कुमार सिंह, रवि प्रकाश, बीके बरूआ, अशोक कुमार यादव, अमलेश यादव, अमन चित्रांशी, पंकज कुमार, महेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन रेणुका शॉ, धन्यवाद ज्ञापन प्रधान आयकर आयुक्त देवाशीष चंदा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed