फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   don't interrupt in sharia law : maulana says in varanasi

'इस्लामी शरीयत में रायशुमारी न करें'

Mon, 12 Dec 2016 07:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Dec 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
don't interrupt in sharia law : maulana says in varanasi
juluse mohammadi varanasi - फोटो : अमर उजाला
बरेली के मौलाना जिक्रउल्लाह ने कहा कि आज देश में इस्लाम कानून यानी शरीयत में हस्तक्षेप किया जा रहा है जबकि देश के कानून के तहत किसी भी व्यक्ति, संस्था व हुकूमत को ये हक हासिल नहीं है। तीन तलाक का मुद्दा भी इस्लामी शरीयत में शामिल है। लिहाजा किसी को भी इसमें रायशुमारी से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को मरकजी दावत-ए-इस्लामी की ओर से बेनियाबाग में हुए जलसे में मौलाना ने ये बातें कहीं। मौलाना अंजुमन रजा नूरी इलाहाबाद ने कहा कि मुसलमानों को अब तक सिर्फ वोट बैंक माना गया है।
विज्ञापन


2017 के चुनाव के मद्देनजर मौलाना ने कहा कि वोट की बहुत बड़ी ताकत है। इसे मुसलमान अपने हक की लड़ाई के तौर पर इस्तेमाल करें। मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने कहा कि तकरीबन 70 साल से कुर्सी और हुकूमत के लिए राजनीति हो रही है लेकिन पार्टी व उनके जिम्मेदारों से दरखास्त है कि वो अब मुल्क की हिफाजत के लिए राजनीति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना उजैर आलम ने भी तकरीर पेश की। अध्यक्षता मौलाना अब्दुल हादी खां ने की। संचालन मौलाना हसीन अहमद व नफीस अहमद ने किया। जलसे के पहले संस्था की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed