फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Domri's 357 bighas of land will be connected to Municipal Corporation's land bank.

Varanasi News: नगर निगम के लैंड बैंक से जुड़ेगी डोमरी की 357 बीघे जमीन

Sat, 12 Oct 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Domri's 357 bighas of land will be connected to Municipal Corporation's land bank.
मेयर और नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बोर्ड लगाने को कहा
विज्ञापन

भूमाफिया के मिट्टी कटाने की जानकारी मेयर ने जिला प्रशासन को दी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शुक्रवार को डोमरी का निरीक्षाण किया। उन्होंने यहां की रेता के नाम से दर्ज जमीन पर नगर निगम का बोर्ड लगाने को कहा। इसी भूमि पर एक भूमाफिया की ओर से मिट्टी कटान का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा था।
मेयर ने जिला प्रशासन को संज्ञान में लाते हुए भूमि कटान रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डोमरी में 89.3450 हेक्टेयर यानी 357 बीघे जमीन पाई गई। जो रेता के नाम से दर्ज है। मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि इस भूमि का शीघ्र परीक्षण कराकर बैरेकेडिंग कराते हुए नगर निगम का बोर्ड लगाएं। नगर आयुक्त ने कहा, इस संबंध में जिला प्रशासन से शीघ्र समन्वय स्थापित करते हुए एक कमेटी का गठन कर एक सप्ताह में कब्जा लेने की कार्यवाही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व विभाग के सहायक नगर आयुक्त मनोज कुमार तिवारी को जमीन से जुड़ी सभी कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम की ओर से अभियान चलाकर सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाया जा रहा है। 1651 स्थानों पर 800 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। इन जमीनों से कब्जा हटवाने के बाद इनका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed