फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Domraja of Kashi left for Ayodhya with 3 kg silver trident for Ram Temple Consecration Ceremony

Ram Mandir: चांदी का 3 किलो का त्रिशूल लेकर अयोध्या गए काशी के डोमराजा, जमुना देवी बोलीं- सौभाग्यशाली हैं हम

Sat, 20 Jan 2024 07:45 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Jan 2024 07:45 PM IST
सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशी में उल्लास छाई है। हर कोई 22 जनवरी का दिन स्पेशल बनाने में जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को डोमराजा का परिवार मशाननाथ बाबा का चांदी का त्रिशूल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन
Domraja of Kashi left for Ayodhya with 3 kg silver trident for Ram Temple Consecration Ceremony
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने शनिवार को डोमराजा का परिवार मशाननाथ बाबा का चांदी का त्रिशूल लेकर अयोध्या रवाना हुआ। हरिश्चंद्र घाट पर उनका जोरदार अभिवादन हुआ। हर-हर महादेव और जय श्रीराम... का जयघोष होता रहा।

विज्ञापन


डोमराजा परिवार को पिछले दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था। शनिवार को शाही अंदाज में डोमराजा की माता जमुना देवी, डोमराजा अनिल चौधरी, सपना देवी और विक्रम चौधरी अयोध्या के लिए निकले। वह अपने साथ बाबा मशाननाथ के प्रतीक के रूप में तीन किलो का चांदी का त्रिशूल लेकर गए। 
विज्ञापन


डोमराजा की मां जमुना देवी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें रामलला के दर्शन करने का मौका मिला है। उन्होंने सनातनियों से अपील की कि वह प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर और मोहल्लों की सफाई कर दिवाली मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed