{"_id":"5f9aac921836d4100a4707cc","slug":"dolphins-caught-in-fishermen-net-in-ganga-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगा में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, अचानक जाल में फंसी डॉल्फिन, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगा में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, अचानक जाल में फंसी डॉल्फिन, और फिर...
Thu, 29 Oct 2020 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
जाल में फंसी डॉल्फिन को गंगा में छोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा में मछली पकड़ते समय जाल में डॉल्फिन फंस गई। इस दौरान मछुआरों ने गंगा प्रहरी दर्शन निषाद को फोन कर सूचना दी। इसके बाद डॉल्फिन को गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वाराणसी में गुरुवार को दोपहर 12 बजे चहनिया के ग्राम सभा सोनबरसा टांडाकला वन क्षेत्र में मछली पकड़ते समय जाल में डॉल्फिन फंस गई थी। जाल में डॉल्फिन को फंसा देख मछुआरों ने डॉल्फिन संरक्षण को लेकर जागरूक करने वाले दर्शन निषाद गंगा प्रहरी को फोन करके सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने फोन पर बताया कि मछली को सही से लोकनी रख दें। दर्शन निषाद ने इस दौरान जिला वन अधिकारी और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून संबंधित वैज्ञानिक को सूचना दी। इसके बाद मौके पर दर्शन निषाद भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
वैज्ञानिकों की सलाह पर तुरंत डॉल्फिन को गंगा नदी में डाल दिया। गंगा प्रहरी दर्शन निषाद ने बताया कि पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर में भी डॉल्फिन जगह-जगह दिखाई देती हैं। इनका संरक्षण करना हमारा प्राथमिकता है, क्योंकि डॉल्फिन विलुप्त होने की कगार पर हैं। डॉल्फिन शुद्ध और मीठे जल की सूचक हैं।