फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dolphin in Ganga tourists enjoy habitat in Varanasi dolphin safari employment for sailors

गंगा में डाल्फिन की अठखेलियों का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक, नाविकों को रोजगार का एक और रास्ता मिला

Tue, 06 Oct 2020 01:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dolphin in Ganga tourists enjoy habitat in Varanasi dolphin safari employment for sailors
डाल्फिन जलज सफारी पर वनाधिकारी और कई पर्यटक सफर करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

डाल्फिन दिवस पर सोमवार को मारकंडेय महादेव घाट से लेकर गंगा गोमती संगम तक गांगेय डाल्फिन जलज सफारी की शुरुआत की गई। जिसके माध्यम से पर्यटक गंगा में डाल्फिन की अठखेलियों का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही काशी के सैकड़ों नाविकों के लिए रोजगार का एक और रास्ता भी खुल गया है। 

विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी ने बताया कि जिले में टाइगर सफारी की तर्ज पर डाल्फिल सफारी का शुभारंभ किया गया है। जिससे काशी के 500 से अधिक नाविकों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन

Dolphin in Ganga tourists enjoy habitat in Varanasi dolphin safari employment for sailors
कैथी में गंगा घाट गंगेय डाल्फिन जलज सफारी का उद्धाटन डीएफओ ने किया । - फोटो : अमर उजाला।

इससे नाविक गंगा के कैथी, टंकेश्वर, राजघाट, ढकवा इलाके के गहराई और साफ सुथरे वाले इलाकों में मौजूद दर्जनों डाल्फिन सहित अन्य कई जलीय जीवों का सैर सपाटा और टूरिस्ट गाइड बनकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकेंगे। हालांकि विभाग की ओर से तीन नाव डाल्फिन सफारी के लिए नदी में उतारी गई है।

मांग बढ़ने पर और उतारी जाएंगी। जिसपर विभाग की तरफ से प्रशिक्षित गाइड होंगे। इसके अलावा घाट के किनारे गंगा प्रहरी और शिक्षित युवाओं को भी विभाग डाल्फिन सहित अन्य कई जलीय जीवों के संरक्षण के लिए प्रशिक्षण देगा। जो पर्यटकों और वॉटर एडवेंचर करने वालों को डाल्फिन के संरक्षण व जीवन के बारे में गाइड करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed