फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dog Terror Bite 3000 People in one Month 27 Suffer Fractures While Fleeing in Fear Nighttime Gripped Panic

Dog Attack: एक महीने में 3000 लोगों को काट रहे कुत्ते, इनसे डरकर भागने में 27 तुड़वा चुके हड्डी; रात में दहशत

Mon, 11 May 2026 02:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 11 May 2026 02:31 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रात के समय आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राहगीरों और बाइक सवारों को दौड़ा लेते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन
Dog Terror Bite 3000 People in one Month 27 Suffer Fractures While Fleeing in Fear Nighttime Gripped Panic
रात में व्यक्ति को देखकर भाैंकते कुत्ते। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: बढ़ती गर्मी के साथ शहर में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, निजी और सरकारी अस्पतालों में हर महीने करीब 3000 लोगों को एआरवी की डोज लगाई जा रही है। वहीं, कुत्तों के दौड़ाने के चक्कर में हर महीने 27 लोग हड्डी तुड़वाकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। नगर निगम के पास फिलहाल शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


हाल ही में नगर निगम का वेदांता ग्रुप से एमओयू हुआ है। इसके बाद अब तक 250 कुत्तों का बंध्याकरण किया जा चुका है। बंध्याकरण के बाद कुत्तों को फिर उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है। निगम की ओर से पहले बंध्याकरण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाते थे। नगर निगम की ओर से लालपुर (मीरापुर बसहीं वार्ड) के ऐढ़े में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर संचालित है, जहां कुत्तों का बंध्याकरण किया जा रहा है। 

विज्ञापन

होती है परेशानी

एबीसी सेंटर में 40 एकल और 10 सामूहिक बैरक हैं। एकल बैरक में एक और सामूहिक बैरक में 10 कुत्तों को रखा जाता है। इलाज के बाद इन्हें छोड़ दिया जाता है। शेल्टर होम के लिए शहर के बाहर 200 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है, जहां एक साथ 2000 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। इसके लिए रामनगर, पिसौर और फुलवरिया में जमीन देखी गई है। 

पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य : पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (श्वान प्रजनन एवं विपणन) नियम-2017 के तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 507 रुपये निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, कुत्ते की फोटो और वैक्सीन कार्ड लेकर नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग में संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण कराने से कुत्तों की सटीक संख्या का आकलन हो सकेगा।

वेदांता ग्रुप से एमओयू के बाद 250 कुत्तों का बंध्याकरण हुआ है। मौसम का असर कुत्तों पर पड़ता है। गर्मी में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती हैं, लेकिन कुत्ते बिना छेड़े किसी को काटने के लिए नहीं दौड़ाते हैं। - डॉ. संतोष पाल, पशु कल्याण एवं चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन

Dog Terror Bite 3000 People in one Month 27 Suffer Fractures While Fleeing in Fear Nighttime Gripped Panic
सड़क किनारे कुत्तों का गैंग। - फोटो : संवाद

खजुरी के राकेश कुमार शिवपुर में एक वैवाहिक समारोह में बाइक से जा रहे थे। जेल रोड के पास उन्हें छह-सात कुत्तों ने दौड़ा लिया। इस चक्कर में वे असंतुलित होकर गिर पड़े। इससे उनकी कलाई की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

काशी विद्यापीठ की छात्रा, लहरतारा निवासी सिम्मी को घर के पास सड़क पर कुत्ते ने दौड़ा लिया। वह चिल्लाई और आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ता उसके पैर में काट चुका था। बाद में उसने कबीरचौरा अस्पताल में जाकर एआरवी लगवाई।

रात में रामनगर चौराहे से किला मार्ग पर कुत्तों का आतंक रहता है। लगभग हर आने-जाने वाली गाड़ियों को ये दौड़ा लेते हैं। इस चक्कर में कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई।

चांदपुर से मंडुवाडीह मार्ग पर भी कुत्ते घूमते रहते हैं और गाड़ियों के पीछे भागते हैं। चार पहिया वाहन तो निकल जाते हैं लेकिन दो पहिया वाहनों को काफी दिक्कत होती है। कई बार यहां काटने की घटना भी हो चुकी है।

सुंदरपुर सब्जी मंडी से लेकर भिाखारीपुर के बीच में कई जगह कुत्ते झुंड बनाकर रात में रहते हैं और आने-जाने वालों को दौड़ाते हैं। गाड़ियों के पीछे बेवजह दौड़ते हैं। कई लोगों को काट भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed