फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dog attacked on thirsty chital who reached at village in chandauli Naugarh Forest Area

प्यास बुझाने इंसानी बस्ती में पहुंचे चितल पर कुत्तों ने किया हमला, नाले में गिरने से टूटी कमर की हड्डी

Thu, 27 May 2021 07:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 May 2021 07:48 PM IST
सार


चंदौली जिले के  नौगढ़ वन क्षेत्र के इंसानी बस्ती में पहुंचे चितल पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। भागने के क्रम में चितल एक नाले में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने नजारा देखता तो लाठी और डंडो से कुत्तों को भगाया। 

विज्ञापन
dog attacked on thirsty chital who reached at village in chandauli Naugarh Forest Area
पानी की तलाश में आए चितल पर कुत्तों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी की तलाश में जंगल से निकलकर इंसानी बस्ती की तरफ आने वाले चितल और हिरण आए दिन कुत्तों के हमले का शिकार हो जा रहे है। चंदौली जिले के नौगढ़ वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक चितल विजयपुर विजौरा नाले नजदीक आ गया। उस पर आवारा कुत्तों की नजर पड़ गई और उन्होंने हमला कर दिया।

विज्ञापन


आफत में फंसा चितल भागने की कोशिश में नाले में गिर गया और उसकी कमर की हड्डी टूट गई। लोगों ने किसी प्रकार कुत्तों को वहां से भगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी घायल चितल को पशु चिकित्सालय नौगढ़ ले गये और उपचार किया। बताया जा रहा है कि एक चितल पानी की तलाश में भटकर बृहस्पतिवार को कर्मनाशा तट के किनारे वनवासी बस्ती में सुबह-सुबह आ गया।
विज्ञापन


इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उसे चारो तरफ से घेर लिया। इस दौरान जान बचाने के लिए भाग रहा चितल विजयपुर विजौरा नाले में गिर गया। इससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई। वहां मौजूद युवकों ने लाठी-डंडा पटक कर कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।  इसके बाद घायल चीतल को वन कर्मियों के सहयोग से गाड़ी पर लादकर पशु चिकित्सालय नौगढ़ ले गए और  उसका उपचार किया। पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नाले में गिरने से चीतल की कमर की हड्डी टूट गई है। उसके शरीर से काफी खून बह गया है। बताया कि उसे अंदरूनी चोटें भी आईं हैं। इस मौके पर वन दरोगा गुरदेव सिंह, वनरक्षक सचिन पांडेय , गौरव पाठक, सुनील कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed