फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors refused to treat the patient who was moaning in pain in rohania varanasi

भगवान बनकर आई पुलिस: सड़क किनारे इलाज के लिए तड़पती रही युवती, छापेमारी के डर से डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया में डॉक्टरों ने बीमार युवती का इलाज करने से मना कर दिया। पिता ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटे इंतजार करने के बाद भी सड़क के किनारे तड़प रही बेटी के पास एंबुलेंस नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Doctors refused to treat the patient who was moaning in pain in rohania varanasi
सड़क पर बीमार पड़ी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। काशी में अवैध डॉक्टरों व हॉस्पिटलों पर हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी से सहमे ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों ने इमरजेंसी केस भी लेने बंद कर दिए। इसी क्रम में बुधवार को सुबह लगभग दस बजे रोहनिया के जमीन बैरवन निवासी दलित बस्ती के ओमप्रकाश राम की पंद्रह वर्षीय पुत्री सुषमा देवी को अचानक उल्टी तथा दस्त और पेट में दर्द होने लगा जिसे लेकर पिता ने कई निजी अस्पतालों के चक्कर काटे।

विज्ञापन

लेकिन छापेमारी की डर से किसी भी डॉक्टर ने इस लाचार दर्द से तड़प रही मरीज का इलाज नहीं किया। जिससे पिता ओमप्रकाश ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटे इंतजार करने के बाद भी सड़क के किनारे तड़प रही बेटी के पास एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब 112 नंबर पर फोन किया तो तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल में इलाज के लिये भर्ती कराया। सभी लोग पुलिस कि तारीफ कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed