फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors refused, died while drinking alcohol

डॉक्टर की सलाह पर तो ध्यान दीजिए, नहीं तो ऐसे गंवाएगें जान

Thu, 12 Mar 2020 01:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors refused, died while drinking alcohol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जाम छलकाना तो बेहद अच्छा लगता है। शुरुआत में तो यह शौक रहता है, पर शौक से नशा और फिर जिंदगी के लिए खतरा कैसे ये शराब बन जाती है। जब तक पता चलता है, तब तक देर हो जाती है, लेकिन इन सबके बीच जो सबसे बड़ी लापरवाही होती है, वो है जब शराब किसी इंसान को खत्म करने लगती है, तबीयत खराब होती है और इसके संकेत बीमारी के रूप में मिलते हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर चेतावनी भी देते हैं, लेकिन इंसानी गुरूर में हम उस चेतावनी को भी नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा ही कुछ वाराणसी के बड़ौरा बाजार निवासी मिष्ठान विक्रेता दिलीप जायसवाल (55) ने किया। दिलीप की उपचार के दौरान मंगलवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Doctors refused, died while drinking alcohol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिलीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जंसा थाना के बड़ौरा बाजार निवासी दिलीप की बीते दिनों तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शराब पीने से मना किया था। बताया जाता है कि होली के दिन दोस्तों के कहने पर दिलीप ने शराब पी ली।

शराब पीते ही उन्हें उल्टी शुरू हो गई और उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आननफानन में उन्हें वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिलीप तीन पुत्रों और तीन पुत्रियों के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed