{"_id":"63011dfa01644801fa1a6fb3","slug":"doctors-do-complex-operation-at-chc-durgakund-removed-uterus-of-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीएचसी दुर्गाकुंड पर चिकित्सकों ने किया जटिल ऑपरेशन, निकाली महिला की बच्चेदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीएचसी दुर्गाकुंड पर चिकित्सकों ने किया जटिल ऑपरेशन, निकाली महिला की बच्चेदानी
Sat, 20 Aug 2022 11:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:16 PM IST
सार
वाराणसी के दुर्गाकुंड शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहला पूर्ण एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ। महिला ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
सीएचसी दुर्गाकुंड पर जटिल ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दुर्गाकुंड सीएचसी पर शनिवार को एक महिला के बच्चेदानी निकालने का जटिल ऑपरेशन किया गया। जिले के किसी भी सीएचसी पर इस तरह का पहला ऑपरेशन है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीएचसी पर आई मरीज गुड्डी (40) पिछले छह महीनों से असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव से पीड़ित थी।
विज्ञापन
पहले कहीं दूसरी जगह चिकित्सक से जांच व इलाज करवाती रही लेकिन इसका कुछ सकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा। कुछ दिन पूर्व वह दुर्गाकुंड सीएचसी पर जांच व उपचार के लिए आई तो उसकी अल्ट्रासाउंड में एडिनोमायोसिस (ग्रंथिपेशी-अबुर्दता) की रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. निकुंज कुमार वर्मा की देखरेख में यह ऑपरेशन दुर्गाकुंड सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सारिका राय द्वारा किया गया। डॉ सारिका ने बताया कि एडिनोमायोसिस, वह है जब गर्भाशय की आंतरिक परत (एंडोमेट्रियम) गर्भाशय की मांसपेशियों की दीवार में बढ़ती है। इसके परिणामस्वरूप दर्दनाक और भारी मासिक धर्म रक्तस्राव होता है।
विज्ञापन
गंभीर स्थिति होने पर गर्भाशय का ऑपरेशन कर निकाल दिया जाता है। महिला ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ है।