फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors and employees formed struggle committee demanding removal of CMS in Varanasi District Hospital

वाराणसी जिला अस्पताल: डॉक्टरों, कर्मचारियों ने बनाई संघर्ष समिति, तीन जनवरी से देंगे धरना; जानें- पूरा मामला

Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस को हटाने की मांग का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर अब डॉक्टरों, कर्मचारियों ने संघर्ष समिति बनाई है। ये लोग तीन जनवरी से धरना देंगे। 

विज्ञापन
Doctors and employees formed struggle committee demanding removal of CMS in Varanasi District Hospital
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को भी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने कालीपट्टी बांधकर काम किया। इधर, सप्ताह भर बाद मांग पूरी न होने पर अब डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने संघर्ष समिति का गठन किया है। इसमें फिजिशियन, सर्जन, निश्चेतक के साथ ही ईसीजी, एक्सरे टेक्नीशियन सदस्य हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, महानिदेशक, निदेशक के साथ ही स्थानीय स्तर पर जिला, पुलिस प्रशासन को पत्र देकर तीन जनवरी से एक घंटे धरना देने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में सीएमएस के प्रति दुर्व्यवहार, गलत तरीके से डयूटी लगाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर पिछले सप्ताह मंगलवार को ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने डीएम, अपर निदेशक, सीएमओ को पत्र देकर सीएमओ को हटाने की मांग की थी। सप्ताह भर बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने सोमवार से कालीपट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच संघर्ष समिति के गठन के साथ ही स्थानीय स्तर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य, सीएमओ से लेकर शासन स्तर पर पत्र देकर यह बताया कि दो जनवरी तक कालीपट्टी बांधकर काम किया जाएगा जबकि तीन जनवरी से ओपीडी का समय बीतने के बाद एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सीएमएस के हटाए जाने तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed