{"_id":"672b106c750197c4e2012374","slug":"doctors-and-employees-beaten-up-in-trauma-centre-of-district-hospital-varanasi-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जिला अस्पताल: ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटा, तोड़फोड़ के बाद जबरन मरीज को लेकर चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जिला अस्पताल: ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटा, तोड़फोड़ के बाद जबरन मरीज को लेकर चले गए
Wed, 06 Nov 2024 12:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:15 PM IST
सार
वाराणसी के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मरीज की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटा और तोड़फोड़ किया। आरोप है कि परिजन जबरन मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार की शाम एक मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद तीमारदारों ने हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारियों की पिटाई की और तोड़फोड़ की। घटना के बाद तीमारदार मरीज को जबरन लेकर चले गए।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में 60 वर्षीय महिला मरीज को मंगलवार को अपराह्न करीब 3 बजे परिजन लेकर आए। मेडिकल आफिसर डॉ. परवेज अहमद ने इलाज शुरू किया। परिजनों ने बताया कि महिला की पहले से डायलिसिस चल रही थी। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर नियंत्रण आदि के लिए इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी। उधर डॉ. परवेज का कहना था कि इंजेक्शन लगाने के साथ ही महिला को सीपीआर दिया गया। इस बीच तीमारदारों ने मेरे साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई की। बीपी, ऑक्सीजन की जांच के बाद वहां लगे मॉनीटर को तोड़ दिया। साथ ही मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन
घटना के बाद डॉ. परवेज अहमद ने इसकी सूचना सीएमएस को देते हुए अस्पताल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने को कहा। बताया कि सीएमएस के पास प्रार्थना पत्र लेकर गए तो सीएमएस ने व्यक्तिगत स्तर से मुकदमा दर्ज करवाने की सलाह दी।
पीएमएस सचिव पहुंचे अस्पताल, आज होगी आपात बैठक
घटना की जानकारी डॉ. परवेज ने डॉक्टरों के संगठन प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के सचिव डॉ. आरएन सिंह को दी। मौके पर पहुंचे डॉ. आरएन सिंह ने सीएमएस से अस्पताल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने को कहा। डॉ. सिंह ने बताया कि मामले को लेकर बुधवार को बैठक की जाएगी। डॉक्टर के साथ घटना हुई हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ट्रॉमा सेंटर के सामने है पुलिस चौकी, नहीं दिखे पुलिसकर्मी
जिला अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर के ठीक सामने पुलिस चौकी है। जिस समय घटना हुई वहां पुलिस कर्मी भी नहीं थे। कर्मचारियों का कहना था कि आए दिन विवाद होता है, लेकिन पुलिस चौकी पर कोई रहता नहीं है। अगर पुलिस कर्मी रहते तो ऐसी घटना नहीं होती।
क्या बोले अधिकारी
डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की पिटाई की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के मामलों में शासन के निर्देशानुसार अस्पताल की ओर से मुकदमा कराया जाना चाहिए। सीएमएस से बातचीत कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ