फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors and employees beaten and vandalized in the trauma center of the district hospital

Varanasi News: जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 05 Nov 2024 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors and employees beaten and vandalized in the trauma center of the district hospital
फोटो---------------
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर और कर्मचारियों को पीटा, तोड़फोड़
-इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद हुई घटना, जबरन मरीज को लेकर चले गए परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार की शाम एक मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद तीमारदारों ने हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारियों की पिटाई की और तोड़फोड़ की। घटना के बाद तीमारदार मरीज को जबरन लेकर चले गए।
ट्रॉमा सेंटर में 60 वर्षीय महिला मरीज को मंगलवार को अपराह्न करीब 3 बजे परिजन लेकर आए। मेडिकल आफिसर डॉ. परवेज अहमद ने इलाज शुरू किया। परिजनों ने बताया कि महिला की पहले से डायलिसिस चल रही थी। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर नियंत्रण आदि के लिए इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी। उधर डॉ. परवेज का कहना था कि इंजेक्शन लगाने के साथ ही महिला को सीपीआर दिया गया। इस बीच तीमारदारों ने मेरे साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई की। बीपी, ऑक्सीजन की जांच के बाद वहां लगे मॉनीटर को तोड़ दिया। साथ ही मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद डाॅ. परवेज अहमद ने इसकी सूचना सीएमएस को देते हुए अस्पताल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने को कहा। बताया कि सीएमएस के पास प्रार्थना पत्र लेकर गए तो सीएमएस ने व्यक्तिगत स्तर से मुकदमा दर्ज करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
पीएमएस सचिव पहुंचे अस्पताल, आज होगी आपात बैठक
घटना की जानकारी डॉ. परवेज ने डॉक्टरों के संगठन प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के सचिव डॉ. आरएन सिंह को दी। मौके पर पहुंचे डॉ. आरएन सिंह ने सीएमएस से अस्पताल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने को कहा। डॉ. सिंह ने बताया कि मामले को लेकर बुधवार को बैठक की जाएगी। डॉक्टर के साथ घटना हुई हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
-----------
ट्रॉमा सेंटर के सामने है पुलिस चौकी, नहीं दिखे पुलिसकर्मी
जिला अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर के ठीक सामने पुलिस चौकी है। जिस समय घटना हुई वहां पुलिस कर्मी भी नहीं थे। कर्मचारियों का कहना था कि आए दिन विवाद होता है, लेकिन पुलिस चौकी पर कोई रहता नहीं है। अगर पुलिस कर्मी रहते तो ऐसी घटना नहीं होती।

----------
कोट
डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की पिटाई की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के मामलों में शासन के निर्देशानुसार अस्पताल की ओर से मुकदमा कराया जाना चाहिए। सीएमएस से बातचीत कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article