{"_id":"5d495d698ebc3e6cb8325c50","slug":"doctor-on-strike-8th-august-against-nmc-bill-bhu-trauma-center-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, बीएचयू के रेजीडेंट और निजी डॉक्टर ओपीडी में नहीं देखेंगे मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, बीएचयू के रेजीडेंट और निजी डॉक्टर ओपीडी में नहीं देखेंगे मरीज
Tue, 06 Aug 2019 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Aug 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
आठ अगस्त से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर।
- फोटो : ANI
नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी बिल के विरोध में बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर के रेजीडेंट और जिले के निजी अस्पतालों के डॉक्टर आठ अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर ओपीडी में मरीज नही देखेंगे जबकि रेजीडेंट ओपीडी, वार्ड के साथ ही इमरजेंसी ओटी में काम नही करेंगे।
विज्ञापन
आईएमए के आह्वान पर होने वाली हड़ताल को लेकर रेजीडेंट ने बीएचयू कुलपति, आईएमएस डायरेक्टर सहित अन्य जगहों पर पत्र भी दे दिया है। एनएमसी बिल को लेकर डॉक्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते आईएमए के आह्वान पर ही निजी डॉक्टरों ने भी बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहकर ओपीडी में मरीज नही देखा था। इसके समर्थन में बीएचयू के रेजीडेंट ने आईएमएस गेट से लंका तक मार्च निकालकर विरोध जताया था। अब आठ अगस्त को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेजीडेंटों ने बताया कि आठ अगस्त को वह केवल आईसीयू और लेबर रूम में ही अपनी सेवा देंगे। लैब, ओपीडी, इमरजेंसी ओटी में काम नही करेंगे। उधर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय ने बताया कि एनएमसी बिल में संशोधन की मांग को लेकर पिछले दिनों की हड़ताल के बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। अब आठ अगस्त को फि र डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।