फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not disturb the law and order of the city

ADG Law and Order प्रशांत कुमार की बैठक: सावन और मुहर्रम पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Mon, 08 Aug 2022 12:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 12:50 PM IST
सार

एडीजी प्रशांत कुमार ने मातहतों को निर्देशित किया कि शहर में अमन चैन कायम रहे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर बराबर निगरानी होती रही।

विज्ञापन
Do not disturb the law and order of the city
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन और मुहर्रम को लेकर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने छावनी स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। जिले की कानून व्यवस्था का खाका खींचने के साथ ही मुहर्रम पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी का निर्देश दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद बनाने व शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार लाने पर जोर दिया। एडीजी प्रशांत कुमार ने मातहतों को निर्देशित किया कि शहर में अमन चैन कायम रहे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर बराबर निगरानी होती रही। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो। वहीं, श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


मुहर्रम को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनीशील इलाकों में पैनी नजर रखे। जुलूस आदि मार्गों का पहले से ही जायजा लेकर सभी खामियों को दुरूस्त करा लें। ताकि बाद में किसी तरह की कोई अप्रिय बात न हो। बैठक में आईजी के. सत्यनारायणा, पीएसी 34वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र, 36वीं वाहिनी के सेनानायक अनिल कुमार पांडेय, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आरती सिंह, डीसीपी सुरक्षा और डीसीपी मुख्यालय अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed