फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not click on unknown links, avoid video calls with strangers

Varanasi News: अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, अपरिचित से वीडियो काॅल से बचें

Sat, 23 Aug 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Do not click on unknown links, avoid video calls with strangers
रॉबर्ट्सगंज सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में अमर उलाला की ओर से पुलिस पाठशाला में शामिल छात्र-छात्रा
सोनभद्र। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया और उससे बचाव के टिप्स दिए। छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाते हुए महिला हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए खुलकर बोलने और चुप्पी तोड़ने का आह्वान किया। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में 160 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय का कार्य सिर्फ बच्चों को अच्छी शिक्षा देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी बनाना है। सड़क पर चलें तो नियमों का पालन करें, जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। अपने माता-पिता को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने दें। हादसे सिर्फ हमारी गलती से ही नहीं होते। कई बार दूसरों की गलती का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में सावधानी हर वक्त जरूरी है। उन्होंने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करने और अपरिचित नंबर के वीडियो काॅल रिसिव न करने की अपील की। छात्राओं से कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। पुलिस से डरें नहीं, उसे अपना दोस्त समझें। बेझिझक अपनी बात रखें, जिससे अराजक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। साइबर थाना प्रभारी सदानंद राय ने कहा कि पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। अगर कोई फोन पर पैसे मांगता या लालच देता है तो उसे सतर्क रहें। पहले अच्छे से जांच-परख लें, तभी कोई लेन-देन करें। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की कार्यविधि समझाते हुए कहा कि माता-पिता के अलावा किसी पर भरोसा न करें। अगर किसी का देखना और छूना अच्छा नहीं लगता तो उसे अनदेखा न करें, तुरंत पुलिस, शिक्षक या अभिभावकों को बताएं। विद्यालय के डायरेक्टर रमेश चंद्र दुबे ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि पाठशाला में बताई गई बातों को जीवन में उतारें और अपने आसपास के लाेगों को भी सतर्क करें। इस मौके पर यातायात प्रभारी केके शुक्ला, श्रीकांत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
सुरक्षित समाज के लिए नियमों का पालन जरुरी: प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य इं.सचिन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। कहा कि पाठशाला में बताई गई जानकारियां विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी होंगी। इसे वह अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कहा कि सुरक्षित समाज के लिए जागरूकता और नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने को अपनी आदत में लाएं। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल-पुलिस अधिकारियों ने दिए जवाब::

सवाल - सुनसान जगह पर आपातकालीन स्थिति में क्या करें। - इशिका
जवाब : ऐसी स्थिति में सेल्फ डिफेंस कर प्रयोग करें। मिर्च पाउडर, पिंन अपने साथ रखें और उनका इस्तेमाल करें। बिल्कुल ना घबराएं।
---
सवाल : साइबर फ्रॉड से कैसे बचें और शिकार होने पर सबसे पहले क्या करें। -तनु प्रिया
जवाब : किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। डर और लालच में न आएं। साइबर फ्राॅड होने पर उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर दें।
---
सवाल : कॉलेज से निकलते समय रास्ते में कोई परेशान करता है, तो कहां और किससे शिकायत करें। -अंशिका।
जवाब : लड़कियों के साथ हुए किसी भी अपराध के लिए 1090 और 181 सहित कई हेल्पलाइन नंबर है। आप वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
----
सवाल: अगर आप अकेले है और मुसीबत आ जाए तो क्या करें। -रौनक
जवाब : पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 पर कॉल कर सकते है। बिल्कुल ना घबराएं। साहस से काम लें।
---
सवाल: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है। -प्रियांशु
जवाब: पुलिस नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाती है। नियम तोड़ने वालों का चालान और जुर्माने की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed