फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do meditation and worship of Mother Ganga from home on Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर घर से ही करें मां गंगा का ध्यान और पूजन

Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Do meditation and worship of Mother Ganga from home on Ganga Dussehra
गंगा दशहरा पर प्रशासन की ओर से गंगा घाट जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। लॉकडाउन और कोरोना महामारी को देखते हुए धर्माचार्यों और विद्वतजनों ने भी लोगों से घर पर रहकर ही मां गंगा का पूजन करने की अपील की है।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर 20 जून को काशी में दशाश्वमेध घाट पर स्नान की मान्यता है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग मां गंगा में डुबकी लगाकर अपने पापों के शमन की कामना करते हैं। वीकेंड लॉकडाउन होने के कारण गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में गंगा घाट पर भीड़ न लगाएं। वीकेंड लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर रहकर ही प्रतीकात्मक स्वरूप में गंगा दशहरा मनाएं।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने काशी की जनता से अपील की है कि वह प्रशासन का साथ दें। लॉकडाउन का पालन करें और गंगा स्नान के लिए घाटों पर ना जाएं। अन्नपूर्णा मंदिर के उपमहंत शंकर पुरी ने भी आम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि वह कोरोना संक्रमण काल के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। प्रशासन की ओर से गंगा घाट पर गंगा दशहरा के दिन प्रतिबंध होने के कारण घरों से ही मां गंगा का ध्यान व पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थगित रहेंगे सांस्कृतिक आयोजन
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन के कारण गंगा दशहरा पर होने वाला सांस्कृतिक आयोजन स्थगित रहेगा। मां गंगा की प्रतीकात्मक आरती व पूजन ही किया जाएगा।

घरों में ही मनाएं गंगा दशहरा, घाट पर ना आएं श्रद्धालु
गंगा दशहरा पर श्रद्धालु घरों पर ही प्रतीकात्मक स्नान करें। वीकेंड लॉकडाउन के कारण गंगा घाट पर प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बरसात के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से भी इस दौरान गंगा घाट पर स्नान करना उचित नहीं होगा।
कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed