फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM was listening to the complaint inside, the couple tried to commit suicide by pouring diesel outside.

Jaunpur: अंदर फरियाद सुन रहे थे डीएम, बाहर दंपति ने डीजल उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 12 Dec 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 12 Dec 2023 02:08 PM IST
सार

जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी अमृत लाल का उनके एक भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह अमृत लाल खेत में लगे बबुल के पेंड़ की टहनी काट रहे थे। इसी दौरान उनके भाई मारकण्डेय के परिवार वालों ने विरोध किया ओर पुलिस बुलाकर पेड़ काटने से रोकवा दिया।

विज्ञापन
DM was listening to the complaint inside, the couple tried to commit suicide by pouring diesel outside.
Jaunpur - फोटो : संवाद

विस्तार

लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच बाहर जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव से पहुंचे एक दंपति ने डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि जिलाधिकारी के वाहन चालक ने दौड़कर दोनों को बचा लिया। 

विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी अमृत लाल का उनके एक भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह अमृत लाल खेत में लगे बबुल के पेंड़ की टहनी काट रहे थे। इसी दौरान उनके भाई मारकण्डेय के परिवार वालों ने विरोध किया ओर पुलिस बुलाकर पेड़ काटने से रोकवा दिया। इससे क्षुब्ध होकर अमृत लाल अपनी पत्नी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे का समय था। जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर ही दोनों ने डीजल उड़ेला ओर आत्मदाह का प्रयास किए। थोड़ी दूरी पर मौजूद जिलाधिकारी के वाहन चालक ने दौड़कर बचा लिया। पुलिस ने दंपति को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


अमृत लाल के भाई से जमीन का विवाद है। इस मामले में अमृत लाल को कब्जा भी दिया जा चुका है। मंगलवार को वह कलेक्ट्रेट आया तो मैं सुनवाई कर रहा था। वह मेरे यहां न आकर बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। संभवत: उसने किसी के उकसाने पर ऐसा किया। इसकी जांच की जा रही है। - अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed