{"_id":"6aa9af8fb8b9df457c005556","slug":"dm-visits-vivekanandas-sojourn-site-halts-construction-varanasi-news-c-20-vns1056-1545100-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विवेकानंद प्रवास स्थल पहुंचे डीएम, निर्माण पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विवेकानंद प्रवास स्थल पहुंचे डीएम, निर्माण पर लगाई रोक
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल गोपाल लाल विला के संरक्षण को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एलटी ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे। करीब 45 मिनट तक परिसर का निरीक्षण कर उन्होंने संरक्षित पुरातन भवन के आसपास कराए जा रहे निर्माण पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य बंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके की स्थिति और पुरातत्व विभाग के मानकों को देखते हुए प्रस्तावित नक्शे में बदलाव कराने के भी निर्देश दिए।
प्रवास स्थल के पास एलटी ट्रेनिंग कॉलेज प्रबंधन की ओर से कराए जा रहे निर्माण का सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने विरोध किया था। मामले में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने पहल की थी। प्रवास स्थल के संरक्षण के लिए काम कर रही समिति के सदस्य अधिवक्ता विनोद पांडेय ‘भैयाजी’, नित्यानंद राय, अधिवक्ता मुरलीधर सिंह, सुरेंद्र पांडेय, ब्रजेश मिश्रा ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
इसके बाद जिलाधिकारी दोपहर करीब दो बजे एलटी ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले मजिस्ट्रेट, एसडीएम, पुरातत्व विभाग के अधिकारी, समिति के सदस्य, अधिवक्ता और कॉलेज की प्राचार्या मौके पर पहुंच चुकी थीं। जिलाधिकारी ने पुरातन भवन का चारों ओर से निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित लोगों से बातचीत कर पत्रावलियों और निर्माण के नक्शे को देखा। रास्ते और प्रस्तावित निर्माण को लेकर समिति की ओर से रखी गई आपत्तियों को भी सुना। मौके की स्थिति समझने के बाद उन्होंने प्रबंधन के नक्शे पर मार्किंग कर जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पुरातन भवन के सामने बने शौचालय को हटाने की बात कही। साथ ही भवन के संरक्षण और परिसर के विकास के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए। प्रस्तावित योजना में पुरातन भवन का संरक्षण, जलाशय का निर्माण और भवन के सामने से रास्ते की व्यवस्था समेत अन्य कार्य शामिल हैं।