फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM take action on careless secretaries in toilet construction cut salary of two one suspended in sonbhadra

यूपी: शौचालय निर्माण में लापरवाह सचिवों पर बरसे डीएम , दो सचिवों का रुकेगा एक माह वेतन, एक निलंबित

Wed, 30 Dec 2020 08:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Dec 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
DM take action on careless secretaries in toilet construction cut salary of two one suspended in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट सभागार में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में खराब प्रगति वाले 24 सचिवों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने चतरा ब्लॉक की सचिव शिल्पा सिंह को अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


दो सचिवों का एक माह का वेतन रोक दिया। एक सचिव को 15 दिन में शौचालयों का निर्माण पूर्ण न होने पर निलंबित करने की चेतावनी दी। उन्होंने एडीओ पंचायत करमा को गांवों में जाकर शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालयों की धीमी प्रगति पर एडीओ पंचायतों को फटकार भी लगाया।
विज्ञापन



डीएम ने बुधवार की सुबह कलेक्ट्रेट में शौचालयों के निर्माण प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान करमा ब्लॉक के सचिव विजय बहादुर के ग्राम पंचायतों में सात सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य था। लेकिन एक भी सामुदायिक शौचालय पूर्ण नहीं किया गया है। चतरा ब्लॉक के सचिव जितेंद्र कुमार के छह सामुदायिक शौचालय में से एक भी पूर्ण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दोनों का एक माह का वेतन काटने का निर्देश दिया। करमा ब्लॉक के सचिव चंद्र देव पांडे के ग्राम पंचायतों में छह सामुदायिक शौचालय में एक भी पूर्ण नहीं है। उनको चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सचिव नरेश सिंह के छह में से केवल एक शौचालय पूर्ण है। उसकी भी जिओ टैग नहीं कराई गई है।

चतरा ब्लॉक की सचिव शिल्पा सिंह अनुपस्थित रहीं। उनकी खराब प्रगति पर डीएम ने उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया। उनके ग्राम पंचायतों में पांच में से चार सामुदायिक शौचालय छत स्तर तक ही हैं। नगवां ब्लॉक के सचिव हरिओम सिंह के पांच सामुदायिक शौचालय में एक भी पूर्ण नहीं हैं।

चतरा ब्लॉक के सचिव अरुण चौधरी के चार सामुदायिक शौचालय में एक भी पूर्ण नहीं मिले। विनीत कुमार के तीन शौचालय की प्रगति शून्य है। नगवां ब्लॉक के सचिव अब्दुल रहमान के दो ग्राम पंचायतों में से एक भी शौचालय पूर्ण नहीं मिला। डीएम ने निर्देश दिया कि यदि 15 दिन में कार्य पूर्ण नही होता है तो उन्हें निलंबित कर दिया जाय।

चतरा में अमरेश चंद्र, रोहित सिंह, जगदीश, नगवां से रामवृक्ष, घोरावल के सचिव कीर्ति, हेमंत कुमार शुक्ला, कोन के सचिव गुड्डू गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप, राबर्ट्सगंज की सचिव प्रीती पाठक, राकेश द्विवेदी, संजय सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, करमा के सचिव राहुल सिंह, चोपन के सचिव दीपक पांडे के ग्राम पंचायतों में भी सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य अत्यंत असंतोषजनक होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त किया।

उन्होंने निर्देश दिया कि 15 दिन में अगर सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत करमा पर नाराजगी व्यक्त किया और निर्देश दिया कि खुद गांव में जाकर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराएं एवं पर्यवेक्षण करें। बैठक में सभी एडीओ पंचायतों को भी कार्रवाई की चेतावनी दिया। बैठक में डीपीआरओ विशाल सिंह, एडीओ पंचायत रॉबर्ट्सगंज, करमा, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, कोन, डीपीसी अनिल केशरी, किरन सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed